फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रेप का आरोपी सरपंच पति गिरफ्तार, पीडि़ता ने मारे चांटे

Sat, 25 Jan 2025 10:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रकरण दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीडि़ता ने नाराजगी भी जताई थी। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उछाला था। इसके बाद शनिवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सरपंच पति गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में भाजपा नेत्री के साथ रेप करने वाले सरपंच पति लेखराज हाबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाजपा नेता था, लेकिन रेप के केस का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने उसे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के निष्कासित कर दिया। आरोपी ने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे।

 

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे जिला कोर्ट में पेश किया, लेकिन वह अपनी कार से उतरा तो पीडि़ता उसे वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर भड़क गई और आरोपी को कोर्ट परिसर में ही चांटे जड़े दिए। 13 जनवरी को पीडि़ता ने डाबी के खिलाफ सिमरोल थाने में प्रकरण दर्ज कराया था।

विज्ञापन



शिकायत में कहा गया था कि आरोपी ने लिव इन रिलेश्नशिप का एक एग्रीमेंट कराया था और शारीरिक शोषण करता रहा। वह हमेशा शादी करने की बात कहता था। पीडि़ता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात भी करा दिया था।

प्रकरण दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीडि़ता ने नाराजगी भी जताई थी। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उछाला था। इसके बाद शनिवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सप्ताह भर पहले भाजपा ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया था। निष्कासन पत्र में कहा लिखा गया था कि डाबी के कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इसलिए छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें