फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंंदौर : कांग्रेस ने किया आईडीए पर प्रदर्शन, नेता बोले-भाजपा को मुफ्त में क्यों दिया ग्राउंड

Fri, 09 Oct 2026 07:29 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राहुल गांधी के  कार्यक्रम के लिए 14 लाख रुपये किराया लेने और भाजपा के अभियान के लिए कोई शुल्क नहीं वसूलने पर शुक्रवार को कांग्रेस ने इंदौर विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर प्रदर्शन किया।इस दौरान नारेबाजी कर विरोध जताया गया। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने किया आईडीए पर प्रदर्शन - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि 19 सितंबर को इंदौर में हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रो की गूंज के लिए प्राधिकरण ने 14 लाख रुपये का किराया लिया, लेकिन बुधवार को विजय नगर आईडीए ग्राउंड पर भाजपा के संकल्प ज्योति अभियान का आयोजन हुआ। उसके लिए भारतीय जनता पार्टी से कोई राशि नहीं ली गई।

विज्ञापन

 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण के अफसर भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा के आयोजन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया, जबकि कांग्रेस से 14 लाख रुपये लिए गए और कोई रसीद भी नहीं दी गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता प्राधिकरण के गेट के सामने बैठकर नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि जमीन के किराए को लेकर नियम समान होने चाहिए। इस तरह का पक्षपात नहीं करना चाहिए। हमारे शासनकाल में भाजपा ने शहर में कई आयोजन किए, लेकिन तब कांग्रेस ने इस तरह का रवैया नहीं अपनाया।

विज्ञापन

 

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि आईडीए ग्राउंड पर पटाखा मार्केट भी लग रहा है। दुकानदारों से भी समान शुल्क लेना चाहिए। प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह यादव, राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, सच सलूजा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
 

आपको बता दें कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए पहले नेहरू स्टेडियम की मांग की गई थी, लेकिन नगर निगम ने कोर्ट के नियमों का हवाला देते हुए उसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण के मैदान की जमीन मांगी गई, लेकिन उसकी अनुमति देने में भी देरी हुई। अस्थायी लीज के आधार पर 50 हजार वर्गफीट जमीन तीन दिन के लिए दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें