इंदौर में कोरोना के लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को फिर दो नए मरीज मिले है। चार दिन मेें कोरोना के छह मरीज मिल चुके है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों की निगरानी बढ़ा दी है।
सोमवार को मिले दोनो नए मरीज इंदौर के है। कोरोना संक्रमित एक महिला की उम्र 70 साल से ज्यादा है जबकि दूसरा कोरोना संक्रमित 25 साल का युवक है। दोनो फिलहाल होम आइसोलेट है और कोरोना संक्रमण के उनमें गंभीर लक्षण नहीं है। दोनो ने निजी लैंब में कोरोना टेस्ट कराई थी। रिपोर्ट में संक्रमण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए सिरे से सेंपल लिए है और प्रयोगशाला में भेजे है,ताकि कोरोना के नए वेरिएंट का पता चल सके।
चिकित्सकों ने उनकी ट्रेवल हिस्ट्री निकाली है। महिला गोवा से इंदौर आई थी। इसके बाद सर्दी बुखार के लक्षण मिले है, जबकि युवक इंदौर में ही एक विवाह समारोह में शामिल हुए था। वहां अन्य शहरों के मेहमान आए हुए थे। दोनों की कांटेक्ट हिस्ट्री भी पता लगाई जा रही है। चार दिन में अब तक छह कोरोना के मरीज इंदौर में मिल चुके है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने केसेस की निगरानी शुरू कर दी है। इसे लेकर सर्तकता बरती जा रही है।