फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: होटल में आर्डर दिया था चिली पनीर का, परोस दिया चिली चिकन, मामला पहुंचा थाने

Mon, 24 Mar 2025 07:30 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजमोहल्ला निवासी गोलू सोनी होटल में अपने दो दोस्तों के साथ गए थे। उन्होंने चिली पनीर का आर्डर दिया था,वेटर चिल्ली चिकन ले आया। एक युवक ने उसे खा भी लिया, लेकिन जब उसे पता चला कि डिश में पनीर नहीं चिकन है तो वे होटल मैनेजर को शिकायत करने पहुंचा।
विज्ञापन
थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक होटल में वेज खाने के आर्डर के बदले नाॅनवेज परोसने का मामला पुलिस तक पहुंचा है और अब पुलिस जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ने आर्डर के बाद परोसे गए नाॅनवेज के फोटोग्राफ और सेंपल भी पुलिस को दिए है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और वहां पर फरियादी के साथ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

 

राजमोहल्ला निवासी गोलू सोनी विजय नगर स्थित अमर विलास होटल में अपने दो दोस्तों के साथ गए थे। तीनों शाकाहारी है। उन्होंने चिली पनीर का आर्डर दिया था, लेकिन कुछ देर बाद वेटर चिल्ली चिकन ले आया। एक युवक ने उसे खा भी लिया, लेकिन जब उसे पता चला कि डिश में पनीर नहीं चिकन है तो वे होटल मैनेजर को शिकायत करने पहुंचा।

 

उन्होंने ठीक से जवाब नहीं दिया तो सोनी ने बजरंग दल के समरसता संयोजक तन्नू शर्मा को फोन लगाया। वे अपने कुछ साथियों के साथ एमआईजी थाने पहुंचे। वहां पर गोलू भी अपने दोस्तों के साथ आए और होटल के खिलाफ लिखित में शिकायत की।

उन्होंने कहा कि चिकन परोसे जाने और उसके सेवन से मेरी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। पुलिस अफसरों ने जांच कर एक्शन लेने के आश्वासन दिया है। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता थाने से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें