फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कदमताल करते हुए निकले बाल स्वयंसेवक, जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ स्वागत

Sun, 12 Oct 2025 10:52 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वयंसेवक के स्वागत के लिए कई जगह मंच लगाए गए थे। इसके अलावा परिवारों ने घर के बाहर रंगोलिया भी बनाई थी। संचलन का फूल बरसाकर भी स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर चंदन तिलक लगाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक जयघोष के साथ कदमताल करते हुए सड़कों पर निकले। पथ संचलन में दस वर्ष से 16 वर्ष तक के आयुवर्ग के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कुछ क्षेत्र में सुबह पथ संचलन निकले जबकि कुछ इलाकों में शाम को संचालन का समय रखा गया है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: इंदौर के श्रमिक क्षेत्र में खुलेगा मेडिकल काॅलेज, ईएसआई को नेशनल मेडिकल कमीशन से मिली मंजूरी
विज्ञापन


40 स्थान पर निकलने वाले पथ संचलन में 90 किलोमीटर की दूरी शहर में तय की जाएगी और करीब 20 हजार बाल स्वयंसेवक शामिल होंगे। बंगाली कालोनी से निकले संचलन आधा किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा था।

स्वयंसेवक के स्वागत के लिए कई जगह मंच लगाए गए थे। इसके अलावा परिवारों ने घर के बाहर रंगोलिया भी बनाई थी। संचलन का फूल बरसाकर भी स्वागत किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर चंदन तिलक लगाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।पथ संचलन में बैंड की स्वरलहरियों के साथ कदमताल करते हुए सब एक कतार में चले।

पांच अक्टूबर को इंदौर में 34 स्थानों से पथ संचलन निकला था। जिसमें डेढ़ लाख स्वयंसेवक जुटे थे। संख्या के लिहाज से यह इंदौर का सबसे बड़ा संचलन था। एक सप्ताह बाद बाल स्वयंसेवकों का संचलन निकला। इसकी तैयारियां कई दिनों से हो रही थी।

रविवार को राऊ के कन्या शाला मैदान,रिया गार्डन, बंगाली चौराहे के समीप,कीमती गार्डन, धार रोड, नगर निगम झोन1, किला मैदान, सुगनीदेवी कॉलेज, नंदानगर सहित कई इलाकों से पथ संचलन निकले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें