फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore BRTS: अब इंदौर का बीआरटीएस हटाया जाएगा, मुख्यमंत्री बोले- जनप्रतिनिधियों की मांग पर ले रहे निर्णय

Thu, 21 Nov 2024 02:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में 300 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबा बीआरटीएस दस साल पहले शुरू हुआ था। इसकी बस लेन में 30 से ज्यादा बसें चलती है और 12 स्टेशन भी बनाए गए है। इस प्रोजेक्ट के लिए जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत इंदौर को राशि मिली थी।
विज्ञापन
बीआरटीएस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दस साल पहले 300 करोड़ की लागत से बनाया गया बीआरटीएस अब हटाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस निर्णय के पीछे जनप्रतिनिधियों की मांग को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के बाद इंदौर के बीआरटीएस को हटाने का फैसला भी लिया जा रहा है। इसके लिए शहर के जनप्रतिनिधियों ने मांग की है। कोर्ट में भी सरकार की तरफ से इस संबंध में पक्ष रखा जाएगा। विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने यह बात कही। इसके बाद वे एक निजी काॅलेज के समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

दस साल पहले बना था बीआरटीएस

इंदौर में 300 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबा बीआरटीएस दस साल पहले शुरू हुआ था। इसकी बस लेन में 30 से ज्यादा बसें चलती हैं और 12 स्टेशन भी बनाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए जवाहर लाल शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत इंदौर को राशि मिली थी। बस के लिए विशेष लेन बनाने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया था और मामला हाईकोर्ट में भी है। हालांकि इंदौर का बीआरटीएस काफी सफल साबित हुआ है।

विज्ञापन

छह किलोमीटर का हिस्सा बाॅटलनेक
दिल्ली, पुणे के बीआरटीएस बाद में हटा दिए गए। भोपाल में भी बीआरटीएस की बस लेन को हटाने का फैसला लिया जा चुका है। इंदौर बीआरटीएस का छह किलोमीटर का हिस्सा बाॅटलनेक है। एलआईजी से व्हाईट चर्च रोड तक सड़क की चौड़ाई कम है। बीआरटीएस के कारण जंक्शन पर ब्रिज बनाने में भी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें