फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : इंदौर में सिटी बस ने राजवाड़ा पर चार लोगों को रौंदा, एक की जान ली

Sun, 27 Sep 2026 03:38 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजवाड़ा पर रविवार दोपहर प्रधानमंत्री बस सेवा की इलेक्ट्रिक बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इंदौर में बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजवाड़ा पर रविवार दोपहर प्रधानमंत्री बस सेवा की इलेक्ट्रिक बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  बस ने राजवाड़ा पर एक व्यक्ति की जान ले ली। बस के ब्रेक फेल हो गए और सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए बस एक दुकान के बाहर लगे काउंटर से टकरा गई। बस की चपेट में चार लोग आए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। बसों के कांच फोड़ दिए। जिस बस से हादसा हुआ वह इलेक्ट्रिक बस थी।

विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब हुई। राजवाड़ा के बस स्टैंड पर आ रही एक बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए और वह अनियंत्रित हो गई। सड़क पर दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को रौंदते हुए बस आगे बढ़ गई और एक वाहन सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भी बस नहीं रुकी और एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई 

इस हादसे में राधेश्याम पिता सीतराम भाटी निवासी चाणक्यपुरी, जितेंद्र पिता बाबूलाल शर्मा व दो अन्य घायल हुए है,जबकि 36 साल के युवक गणेश उर्फ पिंटू पिता केशव की मौत हुई है। पुलिस ने बस चालक धनराज गंगले को गिरफ्तार कर लिया है।

 


ये भी पढ़ें गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं तो दुकान में घुस जाती बस
सिटी बस लोगों को टक्कर मारते हुए एक दुकान की तरफ बढ़ रही थी। दुकानदार ने बताया कि बस को दुकान की तरफ आते देख हम डर गए और काउंटर से उठ गए। दुकान के बाहर नारियल का काउंटर रखा था और ग्राहकों की गाड़ियां खड़ी थीं। बस काउंटर से टकराकर रुक गई। इस बीच घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसा देख लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बस जब्त कर थाने ले गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें