फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौरः ओवरब्रिज और मेट्रो के निर्माण क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम बढ़ता जा रहा, शाम के समय पुलिस भी गायब

Wed, 25 Nov 2026 09:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शाम के समय इंदौर के अधिकांश क्षेत्रों में जाम बढ़ता ही जा रहा है। चंदन नगर से अम्मान नगर मार्ग पर मंगलवार रात करीब 1.5 घंटे तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिसमें 108 एम्बुलेंस भी फंस गई और मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। 
विज्ञापन
इंदौर में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में चल रहे निर्माण कार्यों की वजह से ट्रैफिक जाम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शाम के समय तो स्थिति बहुत अधिक खराब हो जाती है। विजय नगर, पलासिया, चंदन नगर, राजबाड़ा, एमआर 10 और अन्नपूर्णा समेत कई क्षेत्रों में लोग 1 से 2 घंटे तक जाम में फंस रहे हैं। मंगलवार रात में चंदन नगर से अम्मान नगर तक करीब 1.5 घंटे तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों को पैदल निकलने तक की जगह नहीं मिल सकी। जाम के कारण पूरे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


जाम में फंसी 108 एम्बुलेंस, मौके से नदारद रही ट्रैफिक पुलिस
देवास नाका, विजय नगर, मूसाखेड़ी और आईटी पार्क क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या है। यहां पर ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य चल रहे हैं और सर्विस रोड पर भी मलबा बिखरा पड़ा रहता है। इस वजह से शाम के समय इन क्षेत्रों में सबसे अधिक परेशानी आती है। इसी तरह जहां पर मेट्रो के काम चल रहे हैं वहां भी ट्रैफिक जाम की स्थति बनी हुई है। 

जाम में फंसी 108 एम्बुलेंस, मौके से नदारद रही ट्रैफिक पुलिस
इस पूरी घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली 108 एम्बुलेंस भी इस भीषण जाम में फंस गई। आपातकालीन सेवा का वाहन काफी देर तक जाम में अटका रहा, लेकिन इसके बावजूद मौके पर उसे रास्ता दिलाने के लिए कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, मगर यातायात को सुचारू करने की कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। लोग घंटों तक अपनी गाड़ियों में बैठे परेशान होते रहे और मजबूरन कई वाहन चालकों ने मुख्य मार्ग छोड़कर आसपास की संकरी गलियों से निकलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


रोजमर्रा की समस्या बना ट्रैफिक जाम, रहवासियों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग
शहर के लोगों का कहना है कि जाम लगना अब रोज की समस्या बन चुका है और आए दिन वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। जाम में फंसे 1 वाहन चालक ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि वे लंबे समय से यही स्थिति देखते आ रहे हैं और रोजाना जाम से बचने के लिए गली-गली से होकर गुजरने को मजबूर हैं। मंगलवार को हालात सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक खराब रहे, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी गंभीर परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से इस मार्ग पर नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में 108 एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को तुरंत रास्ता मिल सके और किसी मरीज की जान खतरे में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें