फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के नौलखा से बसों का संचालन बंद, नायता मुंडला से चली सभी बसें

Mon, 22 Sep 2025 09:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुबह जब यात्री बस स्टैंड पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बसें नायता मुंडला से चलेंगीं, वहीं दूसरे शहरों से इंदौर आ रहे यात्री भी नायता मुंडला में ही उतार दिए जाने के कारण परेशान होते नजर आए। बस संचालकों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया है।
विज्ञापन
नौलखा बस स्टैंड हो गया सूना, बसों का इंतजार करते रहे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार सुबह से नौलखा बस स्टैंड से बसों का संचालन पूरी तरह बंद करवा दिया। सुबह परिवहन विभाग और पुलिस की टीम नौलखा बस स्टैंड पहुंची और यहां खड़ी बसों को नायता मुंडला शिफ्ट कराया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Indore News: इंदौर में मना नो कार डे, कार के बजाए सायकल व ई रिक्शा से निकले लोग
विज्ञापन

 

जिन बसों में पहले से यात्री बैठ चुके थे, उन्हें सिर्फ एकतरफा रवाना होने की अनुमति दी गई, लेकिन किसी भी बस को वापसी में नौलखा लौटने की इजाजत नहीं दी गई। अब सभी बसों को नायता मुंडला से ही संचालित करना होगा। इस मामले में कुछ बस आपरेटर कोर्ट की शरण लेने की तैयारी कर रहे है।

 

सुबह जब यात्री बस स्टैंड पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि बसें नायता मुंडला से चलेंगीं, वहीं दूसरे शहरों से इंदौर आ रहे यात्री भी नायता मुंडला में ही उतार दिए जाने के कारण परेशान होते नजर आए। बस संचालकों ने इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए कहा है कि नायता मुंडला बस स्टैंड तक पहुंचने का रास्ता खराब है और वहां यात्रियों की सुरक्षा व परिवहन सुविधा की कमी है।

 

बस आपरेटरों का कहना है कि बस स्टेशन से मध्य क्षेत्र में आने के लिए न सिटी बसों का संचालन हो रहा है न ही रिक्शा मिलते है। आपको बता दें कि छह माह पहले भी बसों को नए बस स्टैंड पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर पुराने बस स्टैंड से ही बसों का संचालन होने लगा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें