फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर के तोड़ा क्षेत्र में 40 से ज्यादा मकान और दुकानों पर चले बुलड़ोजर, अब चौड़ी सड़क बनेगी

Wed, 09 Sep 2026 10:39 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मास्टर प्लान की सड़क के लिए नगर निगम ने बुधवार को तोड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। सड़क की तय चौड़ाई में बाधक बन रहे 40 मकान और दुकानों को बुलडोजर और पोकलेन की मदद से तोड़ दिया गया। दो माह पहले नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं हटाए गए थे।
विज्ञापन
तोड़ा क्षेत्र में 40 से ज्यादा मकान दुकानों पर चले बुलड़ोजर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मास्टर प्लान की सड़क बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तोड़ा क्षेत्र पहुंची नगर निगम की टीम ने एक साथ 40 निर्माणों को बुलडोजर और पोकलेन की मदद से तोड़ दिया। यहां अब मास्टर प्लान में तय चौड़ाई के हिसाब से सड़क बनेगी।

विज्ञापन



मकानों व दुकानों को तोड़ने के लिए दो माह पहले से नगर निगम ने नोटिस दिए थे, लेकिन निर्माण नहीं हट पाए। तय मियाद बीतने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम सड़क की चौड़ाई में बाधक बन रहे मकानों और दुकानों को तोड़ने पहुंची। इस मुहिम का दुकानदारों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि वे वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं। दुकानें नहीं रहीं तो उनका रोजगार छिन जाएगा। दुकानदारों ने यह भी कहा कि उन्हें कोई वैकल्पिक स्थान या मुआवजा भी नगर निगम ने नहीं दिया है।


वर्षाकाल में पहले कभी निर्माण नहीं तोड़े गए हैं। नगर निगम अफसरों का कहना था कि वर्षों से अतिक्रमण कर सड़क के बड़े हिस्से में निर्माण किए गए थे। अब सड़क निर्माण हो रहा है तो हमने बाधक हिस्से हटाए हैं।
विज्ञापन

 

अटल द्वार से भी हटेंगे निर्माण

नगर निगम जंजीरवाला चौराहा से अटल द्वार तक 80 फीट चौड़ी सड़क बना रहा है। अभी जंजीरवाला चौराहा से त्रिवेणी पुलिया तक सड़क निर्माण चल रहा है। पंद्रह दिन बाद नेहरू नगर सड़क से निर्माण हटाए जाएंगे। नगर निगम ने दो माह पहले ही नपती कर लाल निशान लगा दिए हैं। कुछ रहवासियों ने निर्माण तोड़ना भी शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें