फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में कार में पुजारी का शव मिला, सिर में लगी थी गोली, कांच तोड़कर खोला गेट

Tue, 27 Jan 2026 08:52 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह महालक्ष्मी नगर में लॉक कार के भीतर सतीश शर्मा का शव मिला, जिनके सिर में गोली लगी थी।कार के भीतर पिस्टल मिलने और गेट अंदर से लॉक होने के कारण मामला उलझा हुआ है
विज्ञापन
इंदौर में पुजारी की लाश मिली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में एक युवक का शव कार में पड़ा मिला। उसके सिर में गोली लगी थी और पिस्टल भी कार में ही पड़ी थी। पुलिस ने कांच तोड़कर गेट खोला और शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। मृतक सतीश शर्मा मंदिर में पुजारी था और पूजा का सामान लेने का बोल कर घर से निकला था। पुलिस पता लगा रही है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का।

विज्ञापन

 

इंदौर के महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह सतीश शर्मा का शव एक कार में मिला। कार कॉलोनी के सूने हिस्से में खड़ी थी। कार अंदर से लॉक थी और जिस पिस्टल से सतीश को गोली लगी, वह भी कार में ही थी। पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सतीश के दो बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी से रात को पाटनीपुरा से पूजा का सामान लेकर आने का बोलकर निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे।
 

इसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी। सुबह पांच बजे पुलिस को कार नजर आई और देखा तो उसमें सतीश का शव था। सतीश मूलतः अशोक नगर के थे और कुछ वर्षों पहले इंदौर आकर बस गए थे। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि उसकी किससे पुरानी रंजिश थी। पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों ने पारिवारिक विवाद को लेकर कोई वजह नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें