गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : amar ujala
गुजरात में 22 साल पहले हुए गोधरा कांड पर आधारित फिल्म साबरमती रिपोर्ट मल्टीप्लेक्स में लग गई है। इस फिल्म को देखने भाजपा और हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे।
मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में शो का आयोजन हिंद रक्षक संगठन ने किया था। एक साथ 300 से ज्यादा कार्यकर्ता इस फिल्म को देखने पहुंचे। प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है।
फिल्म देखने विधायक मालिनी गौड़, एकलव्य गौड़ सहित अन्य नेता पहुंचे। उधर इंदौर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने कहा कि फिल्म सच्चाई पर आधारित है। संगठन की तरफ से भी यह फिल्म भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताअेां को दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि प्रदेश सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है।
विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि गुजरात दंगों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदमान करने की कोशिश कांग्रेस करती आ रही है, लेकिन इस फिल्म के जरिए 22 साल बाद सच सामने आया है।