फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में भाजपा मनाएगी बिहार दिवस, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आएंगे

Fri, 21 Mar 2025 06:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा शनिवार को इंदौर में बिहार दिवस मनाने जा रही है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल होंगे।वे शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से केंद्रीय बजट पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
इंदौर में बिहार दिवस मनाने की भाजपा ने जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी शनिवार को बिहार दिवस मनाएगी। भाजपा कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आएंगे। कार्यक्रम में बिहार से आकर इंदौर में बस चुके रहवासी भी शामिल होंगे। 22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शहर में होने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि बिहार दिवस दोपहर चार बजे मनाया जाएगा। उससे पहले प्रसाद ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11.30 बजे शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश के बजट के संदर्भ में चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे रविशंकर प्रसाद वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर आई.सी.ए.आई. स्कीम नं. 78 में नगर के विषय-विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-ग्वालियर की युवती को आंख में लगी गोली, इलाज के दौरान मौत, दोस्त हो गए फरार

मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

इंदौर में पहली बार बिहार दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। वे दोपहर में इंदौर आएंगे। रविशंकर प्रसाद इंदौर में बिहारी समाज के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें