फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में बुधवार को भाजपा की संकल्प सभा, प्रधानमंत्री ऑनलाइन करेंगे संबोधित

Tue, 06 Oct 2026 08:19 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत संकल्प सभा होगी। विजय नगर चौराहे के आईडीए ग्राउंड में होने वाली सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे ऑनलाइन जुड़कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
इंदौर में बुधवार को संकल्प सभा होगी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर में बुधवार को संकल्प सभा होगी। इसके लिए विजय नगर चौराहे के आईडीए ग्राउंड में वाटरप्रूफ डोम लगाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में सुबह दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा नेता और कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में विजय नगर पहुंचेंगे। डोम में भी विधानसभा वार बैठने की व्यवस्था रहेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष ने हर बूथ से दस-दस कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने के लिए कहा है।
 

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे। सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर हुई थी। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलना है, लेकिन 7 अक्टूबर को सेवा के 25 साल पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मशाल लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक जाएंगे और ज्योति जलाएंगे। इस ज्योति को स्थायी रखने की योजना है। इस चौराहे का नाम भी सेवा संकल्प चौराहा किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए चार दिन से तैयारियां की जा रही हैं। हजारों की संख्या में भीड़ आने की वजह से आसपास के हिस्सों में पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
 

नमो चाय पिलाई

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने नमो चाय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। आम लोगों को चाय पिलाकर संवाद किया गया और उन्हें सरकार की नीतियों से अवगत कराया। नगर मंत्री दीपेंद्र बागरे ने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए हमने नमो चाय के जरिए लोगों को जोड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें