फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथपुरा पानी कांड: सुप्रिया श्रीनेत ने साधा सरकार पर निशाना, उठाई 32 मौतों के लिए आपराधिक कार्रवाई की मांग

Wed, 04 Feb 2026 02:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 32 मौतों को गंभीर बताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर में प्रेस से बातचीत करते हुए भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई 32 मौतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद हम विकसित भारत की बातें कर रहे हैं, रोज इसकी माला जपी जाती है, लेकिन सरकार देशवासियों को साफ पानी तक नहीं दे पा रही है। सुप्रिया ने नोएडा और गुजरात में भी दूषित पानी से जुड़े मामले उठाए।

विज्ञापन


सुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशाना

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार को जनता इसलिए चुनती है ताकि वे जनता के हितों का ध्यान रखें। इंदौर में हुई इन मौतों को लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया और इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब की मौत की कीमत केवल दो लाख रुपए तय की जाती है, लेकिन जनता का आक्रोश सरकार के प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंचता। प्रदेश के मुख्यमंत्री और यहां के सांसद ने बस्ती का दौरा भी उचित नहीं समझा। सवाल पूछने पर लोगों को अपमानित किया जाता है।

'सरकार मूलभूत कामों में खर्च करने से बच रही है'

जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए सुप्रिया ने कहा कि इसके लिए 68 हजार करोड़ रुपये का बजट था, लेकिन केवल 17 हजार करोड़ ही खर्च किए गए। उनका आरोप है कि सरकार मूलभूत कामों में खर्च करने से बच रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhopal News: गोमांस निकला जब्त किया गया 26 टन मांस, हिंदू संगठनों ने नगर निगम और स्लॉटर हाउस पर उठाए सवाल

ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल

प्रधानमंत्री और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर भी सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह डील देश को आर्थिक रूप से प्रभावित करेगी और अमेरिका तय करेगा कि हमें किससे तेल खरीदना है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता। जब राहुल गांधी बोलने खड़े होते हैं, तो कैमरे में केवल लोकसभा स्पीकर को दिखाया जाता है। सरकार सच का सामना नहीं करना चाहती।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की स्थिति पर भी उन्होंने चिंता जताई। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस का गढ़ रहा है और एनडीए गठबंधन पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में बटुकों के साथ मारपीट की जा रही है और अहिल्याबाई होलकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। जनता इस पर नाराज है और इसकी कीमत भाजपा को चुनाव में चुकानी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें