फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी,कहा-दो बजे धमाके से उड़ जाएगा बैंक

Thu, 17 Apr 2025 01:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बैंक को जो ई मेल आया। उसमे लिखा था कि दो बजे बैंक में धमाका होगा। रिमोट से विस्फोट होगा और बैंक उड़ जाएगा। इस धमकी की जानकारी बैंक की तरफ से पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। सेंट्रल कोतवाली थाने के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की। 
विज्ञापन
बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सियागंज क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बैंक को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई और कहा कि रिमोट से ब्लास्ट कर बैंक को उड़ाया जाएगा। इस धमकी की जानकारी बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते ने जांच की, हालांकि कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बनेगा डायनासोर नेशनल पार्क, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

ईमेल में लिखा था दो बजे उड़ जाएगा बैंक

बैंक को जो ई मेल आया। उसमे लिखा था कि दो बजे बैंक में धमाका होगा। रिमोट से विस्फोट होगा और बैंक उड़ जाएगा। इस धमकी की जानकारी बैंक की तरफ से पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई। इसके बाद सेंट्रल कोतवाली थाने के पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते ने भी एक घंटे तक बैंक के अलग-अलग हिस्सों की जांच की। इस दौरान बैंक का काम काज भी प्रभावित रहा।

 

बैंक स्टाफ सहमा रहा और ग्राहकों को भी परेशानी हुई। बैंक के अलावा पार्किंग और आसपास की बिल्डिंगों में भी जांच की गई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री जांच दल को हाथ नहीं लगी। धमकी भरा ई मेल फर्जी साबित हुआ, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से लेते हुए जांच की। इंदौर में तीन माह पहले दो स्कूलों की भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा इंदौर विमानतल को भी बम से उड़ाने की धमकी चार बार मिल चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें