फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: प्रतिबंध रहा बेअसर, इंदौर के तीन प्रमुख मार्गों पर नजर आए ई रिक्शा

Thu, 26 Nov 2026 06:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर

सार

ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन आदेश के पहले ही दिन इसकी खुलेआम अनदेखी होती नजर आई। गुरुवार को तीनों प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलते रहे। 
विज्ञापन
ई रिक्शा प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ते रहे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ई-रिक्शा ट्रैफिक बिगड़ने की वजह बन चुके हैं। रिक्शा चालक कहीं भी सवारी के इंतजार में खड़े हो जाते हैं और फिर यातायात प्रभावित होने लगता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के चलने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह गुरुवार को बेअसर नजर आया।

विज्ञापन



ई-रिक्शा तीनों मार्गों पर नजर आए। उन्हें रोकने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात थे, लेकिन रिक्शा चालकों ने कहा कि उन्हें आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चालकों से कहा कि अब शुक्रवार से प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा दिखे तो कार्रवाई होगी।
 

कलेक्टर शिवम वर्मा ने निरंजनपुर से नवलखा, पलासिया से कृष्णपुरा ब्रिज और सुपर कॉरिडोर पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित कर दिए हैं। यह आदेश बुधवार शाम को जारी किया गया, लेकिन गुरुवार सुबह तीनों मार्गों पर ई-रिक्शा नजर आए और इस कारण जाम भी लगता रहा। अब पुलिस शुक्रवार से तीनों मार्गों पर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्ती बरतेगी। अधिकारियों का कहना है कि जानकारी नहीं होने के कारण पहले दिन रिक्शा चालकों को समझाया गया है।

विज्ञापन

 

रूट के हिसाब से भी नहीं चलते

ई-रिक्शा के लिए ट्रैफिक विभाग ने रूट तय किए हैं, लेकिन इसके बावजूद रिक्शा चालक निर्धारित रूट के हिसाब से नहीं चलते हैं। राजवाड़ा पैलेस के सामने रिक्शा खड़े करने पर रोक लगाई गई है, लेकिन वहां दिन में कई बार सवारी के इंतजार में ई-रिक्शा खड़े रहते हैं और यातायात बाधित करते हैं। शहर में ई-रिक्शा के स्टैंड भी नहीं हैं। इस कारण वे सड़कों पर ही खड़े रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें