फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: 20 हजार अवैध बाइक चालकों के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरेगा ऑटो महासंघ

Thu, 01 Oct 2026 08:18 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अवैध बाइक टैक्सी के विरोध में ऑटो रिक्शा और कार टैक्सी चालक 1 अक्टूबर को पलासिया स्थित पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। बिना वेरिफिकेशन संचालित हो रहे वाहनों पर तुरंत दंडात्मक चालानी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बाइक टैक्सी के संचालन को लेकर ऑटो रिक्शा चालकों का आक्रोश एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। शहर में बिना अनुमति और आवश्यक सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही बाइक टैक्सी के खिलाफ ऑटो रिक्शा चालकों ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ की हाल ही में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 अक्टूबर को दोपहर 4:30 बजे पुलिस मुख्यालय, पलासिया पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों और नियमों की उड़ रही धज्जियां
इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि शहर में लगभग 20 हजार से अधिक बाइक टैक्सी चालक बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के वाहनों का संचालन कर रहे हैं। इस स्थिति के कारण यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही निजी उपयोग के लिए पंजीकृत घरेलू दोपहिया वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दूसरे राज्यों और शहरों के नंबर वाली मोटरसाइकिलें भी इंदौर में अवैध रूप से सवारी ढोने का काम कर रही हैं।

बीमा और अनुमति से जुड़े गंभीर मुद्दे
महासंघ के पदाधिकारियों ने ध्यान दिलाया कि बाइक टैक्सी से होने वाली दुर्घटनाओं के समय यात्रियों को किसी भी प्रकार का दुर्घटना बीमा लाभ नहीं मिल पाता है। संबंधित कंपनियों के पास परिवहन विभाग की वैध अनुमति न होने के बावजूद शहर में उनका संचालन जारी है। पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा इन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे, परंतु ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। वर्ष 2024 में उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद भी परिवहन विभाग ने केवल औपचारिकता निभाते हुए नाममात्र की कार्रवाई की।
विज्ञापन


कार टैक्सी चालक भी देंगे समर्थन
वर्ष 2019 से लगातार जारी इस विरोध प्रदर्शन को अब और व्यापक रूप दिया जा रहा है। इस बार ऑटो चालकों के साथ-साथ कार टैक्सी ड्राइवर कल्याण समिति के पदाधिकारी भी मैदान में उतर रहे हैं। इस संयुक्त आंदोलन का नेतृत्व इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक और कार टैक्सी कल्याण समिति के अध्यक्ष करेंगे। सभी संगठनों का स्पष्ट कहना है कि यदि प्रशासन ने अवैध बाइक टैक्सी संचालकों और चालकों पर चालानी व दंडात्मक कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें