फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भाजपा पार्षद के घर पर हमला, एमआईसी मेंबर जीतू यादव पर लगाया आरोप

Sat, 04 Jan 2025 08:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दोनो पार्षदों के विवाद का मामला संगठन तक पहुंचा है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी इस मामले में शिकायत की है। हमले के विरोध में सिंधी काॅलोनी की दुकानें बंद रखी गई।
विज्ञापन
हमले के विरोध में दुकानें बंद रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चार नंबर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमला हुआ है। उन्होंने एमआईसी मेंबर जीतू यादव पर हमला कराने का आरोप लगाया और कहा कि उनके समर्थकों ने मेरी मां और बेटे के साथ मारपीट की।

विज्ञापन


दोनो पार्षदों के विवाद का मामला संगठन तक पहुंचा है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी इस मामले में शिकायत की है। हमले के विरोध में सिंधी काॅलोनी की दुकानें बंद रखी गई।
 

जीतू यादव दो नंबर के कुलकर्णी नगर वार्ड के पार्षद है। दरअसल एक नगर निगम कर्मचारी यतींद्र यादव को फोन पर कालरा ने गालियां दी थी। इसकी रिकार्डिंग भी सामने आई है। उसमें यादव का भी उल्लेख किया जा रहा था। इसके बाद शनिवार कालरा के घर पर हमला हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा है और पुलिस अफसरों ने सीसीटीवी रिकार्डिंग भी जुटाने की कोशिश की है। इसके बाद प्रकरण दर्ज करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

कालरा का कहना है निगम कर्मचारी मेरे वार्ड में वसूली कर रहा था। मैने फोन कर उसे बात की तो मुझे जीतू यादव के नाम से धमकी दे रहा था। फिर शुक्रवार को जीतू यादव ने फोन पर मुझे गालियां दी और शनिवार को घर पर हमला करवा दिया।

उधर इस मामले में जीतू यादव का कहना है कि मैने हमला नहीं कराया। कालरा ने मेरे खिलाफ फोन पर अपशब्द करे। मैने संगठन स्तर पर अपनी बात रखी है। मैने कोई हमला नहीं कराया। कालरा बेवजह बातों को तूल दे रहे है। वे मुझसे समझौता करना चाहते है, लेकिन समझौता नहीं होने पर मुझ पर हमले के झूठे आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें