फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पैरोल पर छूटा आसाराम, इलाज के लिए आया जोधपुर से इंदौर

Mon, 23 Mar 2026 10:04 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम उपचार के लिए एक बार फिर जोधपुर जेल से इंदौर पहुंचा है। सुरक्षा के बीच उसे एयरपोर्ट से खंडवा रोड स्थित आश्रम ले जाया गया, जहां से उसे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
आसाराम इंदौर एयरपोर्ट पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम सोमवार रात जोधपुर से इंदौर पहुंचा। शाम को जोधपुर से आई उड़ान इंदौर पहुंची और आसाराम व्हीलचेयर पर सवार होकर एयरपोर्ट से बाहर निकला। आसाराम के आने की सूचना उसके अनुयायियों को थी। इस कारण वे भी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे और आसाराम से मिलने की कोशिश करने लगे। कुछ इसमें सफल भी रहे, लेकिन पुलिस अभिरक्षा में होने के कारण ज्यादा अनुयायी पास नहीं आ सके।

विज्ञापन



इसके बाद एक कार में सवार होकर आसाराम अपने खंडवा रोड स्थित आश्रम पहुंचा। संभवतः मंगलवार को आसाराम इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल जाकर अपनी जांचें कराएगा। उसे श्वास संबंधी बीमारी है। छह माह पहले भी आसाराम करीब पांच दिन इंदौर में रुका था और उसने अपना इलाज कराया था। आश्रम में रहने के दौरान प्रवचन देने का मामला भी सामने आया था, लेकिन उसके अनुयायियों ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।
 

86 वर्षीय आसाराम वर्ष 2013 से जोधपुर जेल में बंद है। उसके खिलाफ जब केस दर्ज हुआ था तो वह अपने अहमदाबाद आश्रम से भाग कर इंदौर आ गया था। जोधपुर पुलिस उसे गिरफ्तार करने इंदौर आई थी। दरअसल इंदौर में भी आसाराम का बड़ा आश्रम है और इंदौर व आसपास के शहरों में आसाराम के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। मंगलवार को आश्रम में भीड़ लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें