फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: महू से सेंधवा रवाना हुआ सेना का 'गजराज', 11 दिन में 750 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचेगा पुणे

Thu, 04 Dec 2025 01:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भोपाल से आष्टा, इंदौर, महू होते हुए सेना का बैलून गजराज पुणे के लिए रवाना हुआ। यह बैलून 11 दिन में साढ़े सात सौ किलोमीटर का सफर तय करेगा। ढाई सौ किलोमीटर का सफर तय कर यह बैलून भोपाल से महू तक पहुंचा था।
विज्ञापन
महू से भरी बैलून ने उड़ान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों प्रदेश के आसमान में दिख रहा रंग-बिरंगा हाॅट एयर बैलून चर्चा में है। कम ऊंचाई पर उड़ने वाला यह बैलून भारतीय सेना का गजराज है, जो भोपाल से उड़कर बुधवार को महू पहुंचा था। इसने महू से सेंधवा के लिए उड़ान भरी। यह शुक्रवार को सेंधवा पहुंचेगा।

विज्ञापन

इस बैलून में सेना के जवान भी सवार हैं। उनके स्वागत के लिए सेंधवा में तैयारी की गई है। सेंधवा में बैलून उतरेगा और शनिवार को फिर वहां के दशहरा मैदान से महाराष्ट्र के धूले के लिए उड़ान भरेगा।


गजराज ने बुधवार को महू के ईएमई सेंटर से उड़ान भरी। भारत माता की जय के नारों के बीच उसे रवाना किया गया। गजराज ने तीन दिन पहले भोपाल से उड़ान भरी थी। वह आष्टा, महू, सेंधवा, धुले औरंगाबाद होते हुए 10 दिसंबर को पुणे के एयर शो में शामिल होगा।

विज्ञापन


दे रहा एकता और अखंडता का संदेश
देश की एकता और अखंडता का संदेश लेकर इस बैलून को उड़ाया जा रहा है। 3 लाख 15 हजार क्यूबिक फीट क्षमता वाला यह देश का सबसे बड़ा हॉट एयर बैलून है। यह बैलून 11 दिन में साढ़े सात सौ किलोमीटर का सफर तय करेगा। ढाई सौ किलोमीटर का सफर तय कर यह बैलून भोपाल से महू तक पहुंचा था।

बैलून में 20 लोग हो सकते हैं सवार
इस बैलून में 20 लोग सवार हो सकते हैं। यह बैलून 10 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के लिए उपयुक्त है। इस बैलून में 40-40 किलो क्षमता के आठ बड़े गैस सिलेंडर लगे हैं। हर एक मिनट में एक किलो गैस खर्च होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें