फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर की विजय नगर चौपाटी हटाने के लिए हुई मुनादी, दुकानदारों ने बंद रखे काउंटर

Wed, 20 Nov 2024 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चौपटी हटाने की चेतावनी के बाद दुकानदारों में रोष है। उन्होंने बुधवार को काउंटर बंद रखे। उनका कहना था कि विजय नगर क्षेत्र में खान-पान के लिए चौपाटी नहीं थी। हमने सस्ते दाम में अच्छी गुणवत्ता के व्यजंन ग्राहकों को देकर चौपाटी की साख बनाई है।
विज्ञापन
विजय नगर चौपाटी बंद रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते आठ वर्षों में स्वाद का नया ठिकाना बनी विजय नगर चाट चौपाटी को नगर निगम हटाने की तैयारी कर रहा है। मंगलवार को नगर निगम वाहन ने चौपाटी में जाकर मुनादी कराई तो दुकानदारों के चेहरे मायूस हो गए। प्रति दिन चौपाटी पर 300 से ज्यादा काउंटर लगते है और हजारों लोग अलग-अलग व्यजंनों का स्वाद चखने आते है।

 

अफसरों ने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि चौपाटी को हमेशा के लिए हटाया जा रहा है या अस्थाई तौर पर। दरअसल इंदौर में यूरेशियन समूह की बैठक होने जा रही है। इसमें 25 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। माना जा रहा है कि मेहमान इंदौर की बड़ी होटलों में रुकेंगे और तीन दिनों तक इंदौर में रहेंगे। इसके मद्देनजर विजय नगर चौपाटी को हटाया जा रहा है,क्योकि चौपाटी आयोजन स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।

 

दुकानदारों ने बंद रखे काउंटर

चौपटी हटाने की चेतावनी के बाद दुकानदारों में रोष है। उन्होंने बुधवार को काउंटर बंद रखे। उनका कहना था कि विजय नगर क्षेत्र में खान-पान के लिए चौपाटी नहीं थी। हमने सस्ते दाम में अच्छी गुणवत्ता के व्यजंन ग्राहकों को देकर चौपाटी की साख बनाई है। जिस तरह प्रशासन 56 दुकान और सराफा में सुविधाएं देता है। उसी तरह विजय नगर चौपाटी को भी व्यवस्थित करना चाहिए, लेकिन चौपाटी हटाने की घोषणा चौंकाने वाली है।

विज्ञापन



यदि आयोजन के कारण हमें हटाया जा रहा है तो भी गलत है,क्योकि चौपाटी के कारण यातायात बाधित नहीं होता है। इसे एमआर-10 की सर्विस रोड पर लगाया जाता है। इंदौर में पांच साल पहले इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी चौपाटी को सप्ताहभर के लिए हटाया गया था, हालांकि दो साल पहले हुए प्रवासी सम्मेलन के दौरान विजय नगर चौपाटी को व्यवस्थित तरीके संचालित करने को कहा गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें