फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अतिक्रमण हटाने से नाराज विधायक हार्डिया बोले- कलेक्टर से बड़े हो गए एसडीएम

Wed, 15 Jan 2025 09:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विधायक ने कहा कि कलेक्टर से मेरी बात हो गई। हम फुटपाथ खाली करा देंगे, लेकिन आप तो उसके बाद के अतिक्रमण भी हटा रहे हो। मैं तुमसे बात करना चाह रहा था, लेकिन तुम तो बात ही नहीं करते। कलेक्टर बात कर लेते है, एसडीएम बात ही नहीं करता।
विज्ञापन
विधायक महेंद्र हार्डिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ने  आने वाले जंजीरवाला-मालवा मिल रोड पर बुधवार को प्रशासन और ट्रैफिक विभाग की टीम सड़कों से अतिक्रमण हटाने गई। यहां फुटपाथ से दो-तीन फुट आगे तक अतिक्रमण कई दुकानदारों ने कर रखा था और शेड भी लगाए गए थे।

 

शाम चार बजे एसडीएम प्रदीप सोनी, रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाना शुरू किए। मुहिम का दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण दुकानदार अफसरों पर दबाव नहीं बना पाए। दुकानदारों ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया को फोन लगाया। उन्हें आने में थोड़ी देर हो गई।

 

तब तक सड़क के बड़े हिस्से को टीम अतिक्रमण मुक्त कर चुकी थी और अंधेरा होने के कारण टीम लौट गई। इसके बाद विधायक हार्डिया मौके पर पहुंचे और एमआईसी सदस्य नंदू पहाडि़या ने एसडीएम सोनी को फोन लगाया और हार्डिया से उनकी बात कराई।

 

विधायक ने कहा कि कलेक्टर से मेरी बात हो गई। हम फुटपाथ खाली करा देंगे, लेकिन आप तो उसके बाद के अतिक्रमण भी हटा रहे हो। मैं तुमसे बात करना चाह रहा था, लेकिन तुम तो बात ही नहीं करते। कलेक्टर बात कर लेते है, एसडीएम बात ही नहीं करता। कलेक्टर से बड़े हो गए क्या? इसके बाद हार्डिया बोले कि क्षेत्र के जोनल अधिकारी को हम जूते मारेंगे। आप तो निशान लगाए दो। हम अतिक्रमण हटवा देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें