फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जलसंकट से नाराज विधायक हार्डिया के बदले सुर, बोले- नाराजगी मेरी नहीं जनता की थी

Wed, 20 May 2026 12:35 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जलसंकट को लेकर भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया की नाराजगी दूर हो गई है। पिछले दिनों वे एक कार्यक्रम बीच में छोड़ दिया था। बुधवार को हार्डिया और भाजपा नेता महापौर के निवास पहुंचे, जहां दोनों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर हुए। चलिए जानते हैं और क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
मेयर से मिलते विधायक हार्डिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलसंकट को लेकर स्थानीय राजनीति भी गरमाने लगी है। कांग्रेस के पार्षद जगह-जगह जलसंकट को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया जलसंकट को लेकर मुखर हो गए थे और एक कार्यक्रम बीच में छोड़कर आ गए थे। उन्होंने जलसंकट के मुद्दे पर महापौर को भी घेरा था।

विज्ञापन


इस मामले को भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया और बुधवार सुबह भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया मेयर के निवास पर पहुंचे। उन्होंने पहले दुपट्टा डालकर मेयर का स्वागत किया और फिर गले भी मिले। दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गए। आपको बता दें कि तीन दिन पहले एक वार्ड के कार्यक्रम में हार्डिया जलसंकट को लेकर नाराज हो गए थे और कहा था कि इतने वर्षों से वह विधायक हैं। पहली बार जलसंकट को लेकर जनता इतनी परेशान है। लोग समस्या लेकर रोज़ आते हैं। इसके बाद वे मेयर की मौजूदगी में कार्यक्रम को छोड़कर आ गए थे।

'चाय पीने आए थे'
महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा, "महेंद्र हार्डिया हमारे विधायक हैं और मेरे लिए सम्मानीय हैं। वे समय-समय पर चाय पीने आते हैं। आज भी चाय पीने आए और कहा कि उन्हें एक विषय गलत ब्रीफ हो गया था। हमने कहा कि पार्टी और हम मिलकर शहरहित में काम कर रहे हैं। जो भी समस्या आती है, वे हमें बताएंगे। हम उनके पुराने अनुभवों का लाभ लेंगे"।

'मेरी नाराजगी नहीं थी'

विज्ञापन

वहीं, विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा, "इंदौर के महापौर हैं, मैं विधायक हूँ। अक्सर मिलने आते रहते हैं। नाराजगी मेरी नहीं, जनता की थी। मेरी मेयर से बात हो चुकी है। एक-दो दिन में रिजल्ट आ जाएंगे"। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें