फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान निरस्त, सुबह आए मैसेज

Mon, 15 Dec 2025 06:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यात्री सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पहुंचे, तो उड़ान निरस्त होने की घोषणा कर दी गई और टिकट का पैसा रिफंड करने को कहा गया। यात्रियों ने विरोध जताया, क्योंकि उन्हें समय पर जानकारी नहीं मिली और उड़ान निरस्त होने की सूचना भी समय पर नहीं दी।  
विज्ञापन
इंदौर से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान निरस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक इंदौर से इंडिगो की उड़ानें ही निरस्त हो रही थीं, लेकिन अब एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान भी निरस्त हो गई। यात्रियों को पहले उड़ान में देरी के मैसेज आए। फिर अचानक उड़ान निरस्त होने की सूचना दी गई। इससे यात्री परेशान हो गए। कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध जताया और एयरलाइंस के अफसरों से बहस भी की। जिन यात्रियों को दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ना थी, उन्हें दूसरी एयरलाइंस के महंगे टिकट खरीदना पड़े या फिर बस या ट्रेन से दिल्ली जाने की व्यवस्था करना पड़ी।

ये भी पढ़ें:ड्रायवर चाय पीने ढाबे पर रुके और लग गई दो ट्रकों मेें आग, एबी रोड पर हादसा

यात्रियों को यह भी नहीं बताया गया कि उड़ान किस कारण निरस्त की जा रही है। एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान सुबह सवा सात बजे दिल्ली से इंदौर आती है और आठ बजे दिल्ली के लिए जाती है। इस उड़ान में टिकट बुक करा चुके यात्रियों को सुबह मैसेज आए कि आठ बजे जाने वाली उड़ान एक घंटे लेट और 9 बजे रवाना होगी।

 

यात्री उसके हिसाब से एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन 9 बजे अचानक उड़ान निरस्त करने की घोषणा कर दी गई और यात्रियों को टिकट के पैसे रिफंड करने के बारे में अफसर कहते नजर आए। टिकट ले चुके यात्री नाराज हो गए,क्योकि उड़ान निरस्त होने की जानकारी समय पर नहीं मिली। यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से जो विमान आता है, वह इंदौर आया ही नहीं था। उधर अब इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के निरस्त होने की संख्या कम होने लगी है। सोमवार को दिल्ली से इंदौर आने वाली और दिल्ली जाने वाली दो उड़ानें निरस्त हो गई है।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें