फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भाई की गिरफ्तारी के बाद देर रात जीतू पहुंचा थाने, दिए वाइस सैंपल

Sun, 26 Jan 2025 08:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पार्षद जीतू थाने पर अपने एक वकील के साथ आया था। घटना को लेकर पुलिस अफसरों ने उससे पूूछताथ की और वाइस के सेंपल लिए। अब उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी। 
विज्ञापन
यादव थान पहुंचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्षद कालरा विवाद मेें लंबे समय से गायब जीतू यादव देर रात जूनी इंदौर थाने पहुंचा। उसने पुलिस अफसरों को अपनी आवाज के नमूने दिए। इसके बाद वह घर चला गया। रात को उसके भाई और मुख्य आरोपी अवि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब पुलिस आवाज के नमूनों के आधार पर जांच करेगी।

विज्ञापन



हमले के आरोपी अवि यदि पुलिस के सामने यह बात स्वीकार कर लेेता है कि जीतू यादव नेे पार्षद कालरा के घर हमला करने समर्थकों को भेजा था तो पुलिस उसे भी आरोपी बना सकती है।

भाजपा पार्षद कालरा ने घर पर हमले और नाबालिग बेटे के साथ अश्लील हरकत करने केे मामलेे में जूनी इंदौर थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। पांच दिनों तक पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया, लेकिन फिर संगठन अौर सरकार हरकत मेे आई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

वकील के साथ आया था जीतू

पार्षद जीतू थाने पर अपने एक वकील के साथ आया था। घटना को लेकर पुलिस अफसरों ने उससे पूूछताथ की और वाइस के सेंपल लिए। अब उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी। घटना के बाद गायब रहने के कारण पुलिस ने जीतू के घर नोटिस चस्पा किया था। यदि वह समय पर उपस्थित नहीं रहता तो उसे भगोड़ा घोषित किया जा सकता था। इसके बाद वह थाने पर पहुंचा था

भाजपा कर चुकी निष्कासित

जीतू यादव को भाजपा इस विवाद के बाद छह माह के लिए निष्कासित कर चुकी है। इसके अलावा उसका एमआईसी सदस्य का पद भी छिन लिया गया। अब वह सिर्फ कुलकर्णी नगर का पार्षद हैै। शनिवार को जीतू ने अपनी वाट्सअप की डीपी और फेसबुक से भी कई फोटो हटा दिए।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें