इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी लिव इन पाटर्नर की हत्या कर दी। दोनों के विवाद हुआ तो प्रेमी ने महिला का सिर दीवार पर दे मारा। गहरी चोट लगने से महिला फर्श पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर डेढ़ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी।