फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विवाद के बाद महिला एसीपी के लापता पति राजस्थान में मिले, सरकारी गाड़ी लेकर निकले थे; पुलिस ने ढूंढा

Mon, 27 Apr 2026 08:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला एसीपी के पति रविवार रात सरकारी जीप लेकर लापता हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस ने राजस्थान तक तलाश शुरू कर दी। हालांकि राहत की बात ये रही कि वो मिल गए हैं। 
विज्ञापन
इंदौर में महिला पुलिस अधिकारी का पति लापता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आज़ाद नगर क्षेत्र में रविवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला एसीपी के पति लापता हो गए थे। वे रात में सरकारी जीप लेकर घर से निकल गए। जब महिला अधिकारी को चिंता हुई तो उन्होंने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। अफसरों ने उनकी लोकेशन ट्रेस की है। राजस्थान के एक ग्रामीण इलाके में लोकेशन मिलने के बाद वहां की पुलिस की मदद ली गई। दोपहर में उनकी लोकेशन राजस्थान के निम्बाहेड़ा में मिली। इसके बाद एक टीम उन्हें लेने वहां पहुंची और उन्हें इंदौर लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


महिला एसीपी का बंगला पीटीसी इलाके में है। रविवार रात उनके और उनके पति के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पति कहीं चले गए। देर तक घर नहीं लौटने पर पत्नी को चिंता हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा। नाराज़ पति घर से निकलते समय चाबी लेकर सरकारी जीप से चले गए। महिला एसीपी ने आज़ाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कर पति की तलाश के लिए पुलिस की मदद मांगी।

महिला एसीपी खुद तलाश में निकलीं
शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की, जिसमें उनकी लोकेशन राजस्थान के एक ग्रामीण क्षेत्र में मिली। इसके बाद एक टीम वहां के लिए रवाना की गई। महिला एसीपी खुद भी उस टीम का हिस्सा बनीं और अपने पति की तलाश में पहुंचीं, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।पति अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गए हैं, जिसके चलते उनकी लोकेशन लगातार ट्रेस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें