फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Accident: कार से रेस लगा रही थी युवती, खंभे से जा भिड़ी, मर्सिडीज के परखच्चे उड़े

Thu, 28 Mar 2024 09:31 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

बुधवार को एक ही दिन में इंदौर में तीन बड़े हादसे हुए। एलआईजी पर एक युवक की मौत हुई, विजयनगर पर एक युवा गंभीर घायल हुआ और स्टार चौराहे पर युवतियां बाल बाल बची।
विज्ञापन
इंदौर में तेज रफ्तार मर्सिडीज खंभे से टकरा गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के स्टार चौराहे पर बुधवार रात हादसा हुआ। बिजली के खंभे में मर्सिडीज कार घुस गई। कार में सवार युवती सुरक्षित है। समय पर एयर बैग्स ने जान बचा ली। बताया जा रहा है कि युवती एक अन्य कार से रेस लगा रही थी। हादसे में एक स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन


नंबर प्लेट से नहीं मिली जानकारी
युवतियां जो मर्सिडीज़ कार चला रही थीं उसकी नंबर प्लेट से कार के रजिस्ट्रेशन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली। यह नंबर आरटीओ की वेबसाइट पर लिस्ट ही नहीं है। पुलिस ने कार्ड जब्त कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।



एक दिन में तीन हादसे
बुधवार को एक ही दिन में इंदौर में तीन बड़े हादसे हुए। एलआईजी पर एक युवक की मौत हुई, विजयनगर पर एक युवा गंभीर घायल हुआ और स्टार चौराहे पर युवतियां बाल बाल बची।
विज्ञापन


इंदौर में लगातार हो रहे हादसे
इंदौर में युवाओं द्वारा तेज गाड़ी चलाने के मामले में लगातार हादसे हो रहे हैं। होली और रंगपंचमी के दौरान चलने वाली सख्त चेकिंग के बीच भी इस तरह के हादसे पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठता है। नशा करके तेज गति में गाड़ी चलाने वाले युवक युवतियां पिछले कुछ दिनों में ही कई लोगों को अपना शिकार बन चुके हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें