फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मेट्रो स्टेशन के लिए छोटा गणपति क्षेत्र में रोक दिया रास्ता, व्यापारियो ने कहा- दीपावली पर धंधा बिगाड़ा

Thu, 05 Nov 2026 08:58 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 दीपावली के त्योहार पर जहां बाजारों में रौनक और ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है, वहीं छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क बंद कर खुदाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन के लिए छोटा गणपति क्षेत्र में रोक दिया रास्ता - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने सड़क बंद कर खुदाई शुरू करवा दी। स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए दीपावली के त्योहार का हवाला दिया।

विज्ञापन


जिस मार्ग को बंद किया गया है, वहां सड़क किनारे फुटपाथ पर महिलाएं दीपावली के दीये और पूजन सामग्री की दुकानें लगाती हैं। इन महिलाओं ने भी एकत्र होकर रास्ता बंद करने का विरोध किया, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया।
 

व्यापारी शेखर गिरी ने कहा कि मल्हारगंज और छोटा गणपति शहर के पुराने व्यापारिक क्षेत्र हैं। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर मार्ग बंद करना समझ से परे है। निर्माण कार्य करने वाली ठेकेदार एजेंसियां दूसरे शहरों की हैं।

विज्ञापन


उनके कर्मचारी शहर की तासीर और यहां के व्यापारिक माहौल को नहीं समझते। यही वजह है कि दीपावली के समय ही सड़क बंद कर दी गई। इससे त्योहार के दौरान कारोबार प्रभावित होगा। गुरुवार को ही कई ग्राहकों को रास्ता बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की खुदाई का काम त्योहार के बाद भी किया जा सकता था।
 

90 मीटर तक बन चुकी टनल

इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र में अंडरग्राउंड मेट्रो का काम करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ था। इसके लिए जमीन से लगभग 20 मीटर नीचे खुदाई करने वाली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मशीन का नाम नर्मदा रखा गया है। अब तक करीब 90 मीटर लंबी टनल बनाई जा चुकी है।

अंडरग्राउंड मेट्रो के तहत अगले दो वर्षों में करीब आठ किलोमीटर लंबा भूमिगत रूट तैयार किया जाना है। इसके लिए शहर में तीन स्थानों पर अंडरग्राउंड स्टेशन का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें