फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अपने दोस्त के साथ महू घूमने गई युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों की पुलिस को तलाश

Wed, 15 Apr 2026 08:57 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महू में एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो गई। एक छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के बाद पुलिस पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है और हुलिए के आधार पर पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
युवती के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप महू में फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हो गई। अपने दोस्त के साथ महू घूमने गई युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती के दोस्त को लाठी-डंडों से पीटा और फिर युवती के साथ गलत हरकतें कीं। किसी तरह युवक आरोपियों के चंगुल से आजाद हुआ और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे।

विज्ञापन

 

हुलिए के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आशंका है कि आरोपी भी महू के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। युवती इंदौर के एक कॉलेज में पढ़ती है। वह और उसका दोस्त धार जिले के रहने वाले हैं। पहले भी महू क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं।

महू के समीप दो सैन्य अधिकारियों के साथ रात में घूम रही एक युवती से भी डेढ़ साल पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। पुलिस ने युवती का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और फिर उसके बयान लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस इस क्षेत्र में सक्रिय पुराने बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। आशंका है कि दोनों आरोपी भी महू के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। पुलिस ने युवती को पहले इस तरह के अपराधों में पकड़े जा चुके अपराधियों के फोटो भी दिखाए हैं।

विज्ञापन

 

मेहंदी कुंड में दुष्कर्म के बाद की थी युवक-युवती की हत्या महू के मेहंदी कुंड में पांच साल पहले दुष्कर्म कर युवती की हत्या कर दी गई थी। उसके दोस्त को भी चार बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया था। दोनों के कपड़े जलाने के बाद आरोपियों ने खाई से उन्हें नीचे फेंक दिया था। बाद में बदमाशों ने खाई में जाकर दोनों के शव पत्थरों में छुपा दिए थे। पुलिस ने वारदात के छह माह बाद दोनों के कंकाल जब्त किए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें