फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें बहन से मिलकर लौटे युवक ने लगा ली फांसी

Thu, 15 Aug 2024 04:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आस पड़ोसियों की मदद से मां ने दरवाजा खोला तो दीपक फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कहा कि दीपक ने कभी कोई परेशानी किसी को नहीं बताई। पुलिस ने जांच के लिए उसका उसका फोन जब्त किया हैै।
विज्ञापन
युुवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन से मिलकर लौटे एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर  आत्महत्या कर ली। उसकी आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी। उसके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

विज्ञापन

 

आजाद नगर पुलिस के अनुसार दीपक पिता विजय चौहान अपनी बहन से मिलने गया था। वहां से वह शाम क लौटा और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। शाम को मां ने दीपक को खाना खाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।


आस पड़ोसियों की मदद से मां ने दरवाजा खोला तो दीपक फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कहा कि दीपक ने कभी कोई परेशानी किसी को नहीं बताई। पुलिस ने जांच के लिए उसका उसका फोन जब्त किया हैै।

विज्ञापन

नहीं पता चली आत्महत्या की वजह

 

धुले में डीजल डालकर आत्मदाह करने वाली युवती के आत्महत्या की वजह फिलहाल पुलिस के लिए पहले बनी हैै। युवती रक्षिता पुणे में टीसीएस कंपनी में काम करती थी। पुणे से इंदौर के लिए बस में सवार होने से पहले युवती ने अपनी मां से बात की थी। उसने सामान्य तरीके से मां से बात की थी। परिजनों का कहना है कि हमें बिलकुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि रक्षिता आत्महत्या कर सकती हैै।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें