इंदौर में युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में प्रेम में असफल एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक रोहन पिता दिनेश मुमताज बाग का रहने वाला था। वह जिस लड़की से प्रेम करता था। उसने शादी से इनकार कर दिया था। वह कही और शादी करना चाहती थी। इसके बाद युवक ने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला ले लिया। रोहन के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस युवती के कारण के कारण रोहन ने आत्महत्या की।उसके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।
रोहन एक होटल में काम करता है। वह लंबे समय से एक युवती से प्रेम करता था। युवती के समक्ष उसने विवाह का प्रस्ताव रखा तो उसने ठुकरा दिया। इसके बाद उनसे रोहन के फोन काल उठाना भी बंद कर दिए थे। परिजनों ने कहा कि इसके बाद से ही रोहन तनाव में रहने लगा था और उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रोहन का मोबाइल भी जांच में लिया है,ताकि आत्महत्या की वजह पता चल सके।
उसने फांसी लगाने से पहले कोई सुसाइट नोट नहीं लिखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा छत्रीपुरा क्षेत्र में एक फल व्यापारी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी।