फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में युवक को समझौते के लिए बुलाया और कर दी चाकू मारकर हत्या

Tue, 23 Dec 2025 11:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। समझौते के बहाने बुलाकर आरोपियों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, जिसमें पुलिस ने एक युवती सहित मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक की आरोपियों ने हत्या कर दी। वारदात के समय आरोपियों के साथ एक युवती भी थी। हत्या की वजह एक दिन पहले हुआ विवाद था और समझौते के लिए बुलाने के बाद युवक को चाकू मारकर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवती को भी आरोपी बनाया है।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले यश पिता प्रदीप भान का रविवार को रोहित व उसकी गर्लफ्रेंड चारु परदेसी से विवाद हो गया था। दोनों सिगरेट पी रहे थे और यश ने चारु को लेकर कमेंट कर दिया था। तीनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इस दौरान रोहित और यश के बीच विवाद हो गया था। सोमवार को रोहित ने यश को समझौते के लिए बुलाया था। रात को रोहित अपने दोस्त विक्रम के साथ पहुंचा।
 

रोहित अपने दो साथियों और चारु के साथ था। समझौते के प्रयास में फिर विवाद हो गया और आरोपियों ने चाकू से यश के पेट में वार कर दिए और भाग गए। यश का दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी थे और हत्या के समय भी उन्होंने नशा कर रखा था। हत्या के बाद रोहित और चारु खाटू श्याम भागने के इरादे से उज्जैन के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश दी, वहां से उन्हें दोनों के भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुबह गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें