फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में डेढ़ साल की मासूम की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत, खेलते-खेलते गिर पड़ी थी

Wed, 04 Mar 2026 04:34 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रजनी घर से बाहर नहीं मिली तो दादी उसे खोजने निकली। दादी ने देखा कि खेत में बने गड्ढे में रजनी औंधे मुंह गिरी थी। उसे गड्ढे से निकाल कर परिजन गांव के अस्पताल में ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मासूम बच्ची की डुूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेढ़ वर्षीय एक मासूम की पानी से भरे चार फीट के गड्डे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। बच्ची खेत में खेल रही थी और पानी के लिए खेत में एक गड्ढा खोदा गया था। खेलते-खेलते बच्ची गड्ढे तक पहुंच गई। गड्डे के आसपास पाल नहीं थी। बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। घटना के समय खेत में बने घर में मां और दादी थी। मां खाना बना रही थी। जब उन्हें घर के बाहर बच्ची नहीं दिखाई दी तो दादी उसे खोजने निकली थी।

 

यह घटना इंदौर के समीप खुडैल क्षेत्र में हुई। डेढ़ साल की बच्ची रजनी पिता संदीप निवासी तिल्लौर को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के फेफड़ों में पानी भर चुका था।

 

दादी को जब रजनी घर से बाहर नहीं मिली तो वह उसे खोजने निकली। खेत में बने गड्ढे में रजनी औंधे मुंह गिरी थी। उसे गड्ढे से निकाल कर पहले परिजन गांव के अस्पताल में ले गए, लेकिन पुलिस केस होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने उसे एमवाय अस्पताल में रैफर कर दिया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

घटना के समय मां घर में ही थी और खाना बना रही थी,जबकि दादी पास में काम कर रही थी। रजनी माता-पिता की इकलौती संतान थी। पिता मजदूरी करते हैं। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डाॅक्टरों ने मृत घोषित करने के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन परिजन नहीं चाहते थे कि पोस्टमार्टम हो, लेकिन मर्ग कायम होने के कारण डाॅक्टरों ने शव को मर्चुरी में भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें