फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नकाबपोश ने चलाई गोली, युवक के मोबाइल, एटीएम कार्ड से टकराकर पैर में लगी

Sun, 14 Dec 2025 07:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक युवक पर गोली चलाई गई, लेकिन मोबाइल फोन और कार्ड ने युवक को बचा लिया। गोली की दिशा मोबाइल से टकरा कर बदल गई और पैर में लगी। 
विज्ञापन
गोली से टूटा मोबाइल फोन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राऊ क्षेत्र में नकाब पहन कर आए युवकों ने एक युवक पर जान लेने के इरादे से गोली चलाई, लेकिन मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड ने युवक की जान बचा ली। उससे टकरा कर गोली पैरों में लगी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

घटना राऊ क्षेत्र की है। यहां के भूतनाथ मंदिर पार्किंग में खड़े युवक विनय पाटीदार पर दो नकाबपोश युवकों ने गोली चला दी। वे काले रंग की दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए थे। युवक की पेंट की जेब में मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड रखा था। गोली से मोबाइल टूट गया और कार्ड भी टूट गया, लेकिन उन्होंने गोली की दिशा बदल दी। गोली युवक के पैर में लगी। चोट जानलेवा नहीं है।


विनय का ध्यान नहीं था। हलकी चोट महसूस होने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल निकाल कर देखा तो टूट चुका था। तब उन्हें घटना का पता चला। विनय ने बताया कि पार्किंग को लेकर उनका एक युवक से एक दिन पहले विवाद हुआ था। तब आरोपी ने उनकी फोटो भी खींच ली थी। विनय को अाशंका है कि किराए के शूटरों के जरिए उन पर हमला कराया गया। विनय ने दोनो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कराया है।

 

सीसीटीवी फुटेज मिले

 

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उन्हें भागते हुए आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले। गाड़ी चला रहे एक युवक ने सफेद रंग का रुमाल मुंह पर बांध रखा था, जबकि दूसरे युवक ने लाल रंग का कपड़ा बांध रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें