फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा, मराठी व्यंजनों का ले सकेंगे लुत्फ

Thu, 29 Oct 2026 06:58 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में तीन दिनों तक महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति का रंग देखने को मिलेगा। मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा शुक्रवार से पोद्दार प्लाजा में शुरू होगा।मेले में 45 फूड स्टॉल पर मराठी व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ खरीदारी भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
इंदौर में कल से लगेगा जत्रा मेला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मराठी व्यंजनों के जायके, पारंपरिक संस्कृति और रंगारंग प्रस्तुतियों से शहरवासी अगले तीन दिनों तक रूबरू हो सकेंगे। मराठी फूड फेस्टिवल ‘जत्रा’ शुक्रवार से शुरू होगा। मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह मेला पिछले 26 वर्षों से लगाया जा रहा है। गांधी हॉल स्थित पोद्दार प्लाजा में 1 नवंबर तक चलने वाले जत्रा में रंग-बिरंगे फूड स्टॉल, हस्तशिल्प की सामग्री और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विज्ञापन

 

संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि जत्रा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। इस बार मेले में मराठी व्यंजनों के करीब 45 फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। फूड जोन की खासियत यह है कि यहां के सभी स्टॉल गृहिणियों को दिए गए हैं और उनका संचालन भी महिलाएं ही करेंगी। इसका उद्देश्य घरों में बनने वाले पारंपरिक और विशुद्ध मराठी स्वाद को लोगों तक पहुंचाना है।
 

हैंडीक्राफ्ट जोन में हस्तशिल्प, हस्तकरघा और घर में उपयोग आने वाली विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बार लघु उद्यमियों के 26 स्टॉल होंगे। दिवाली को ध्यान में रखते हुए विशेष सजावटी और उपयोगी सामग्री भी तैयार की गई है, जो मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगी।

विज्ञापन

 

जत्रा में महाराष्ट्र के कलाकार लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। 35 से अधिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को महाराष्ट्र की लोकसंस्कृति से रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें