फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में एलिवेटेड काॅरिडोर के लिए होगा फिर से सर्वे, तीन रोटरी भी बनेगी

Sat, 07 Feb 2026 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 एलआईजी से नवलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनानेे का रास्ता साफ हो गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इस 300 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए नए सिरे से सर्वे होगा। 
विज्ञापन
नए प्रोजेक्टों को लेकर बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की कवायद तेज हो रही है। शनिवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अफसरों की बैठक ली और कहा कि नए सिरे से इसके लिए ट्रैफिक सर्वे किया जाए। अफसरों ने बैठक में बताया कि कॉरिडोर पर ट्रैफिक आसान करने के लिए तीन जगह रोटरी भी बनाई जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा चार भुजाएं होंगी। बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि पिछले सर्वे में लंबी दूरी का ट्रैफिक चार प्रतिशत से भी कम था, इस कारण कॉरिडोर की उपयोगिता ज्यादा नहीं रहेगी। अफसरों ने कहा कि एलआईजी, शिवाजी और नवलखा चौराहे पर कॉरिडोर पर रोटरी भी बनाई जाएगी। एलआईजी, गिटार चौराहा, व्हाइट चर्च रोड और नवलखा चौराहे पर भुजाएं उतारी जाएंगी। बैठक में तय हुआ कि कॉरिडोर एलआईजी गुरुद्वारे से नवलखा के आगे तक बनेगा। छह किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस कॉरिडोर पर तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।
 

दो साल का समय लगेगा

बैठक में तय हो चुका है कि कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। दो साल की समयसीमा इसके लिए तय की गई है, हालांकि चलते ट्रैफिक में निर्माण में काफी दिक्कतें आना तय है, क्योंकि बीआरटीएस के नीचे की लाइनों को पहले शिफ्ट किया जाएगा। इस कॉरिडोर को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई जा चुकी है और निर्माण नहीं करने की मांग की गई। कोर्ट ने निर्माण पर रोक नहीं लगाई है और इस याचिका को ट्रैफिक से जुड़ी दूसरी याचिका से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें