फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इन्दौर के एयरपोर्ट थाने से बांगडदा रोड तक 100 फीट चौड़ी सड़क बनेगी

Sat, 27 Jan 2024 06:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अभी संकरी सड़क होने के कारण ज्यादातर चारपहिया वाहनों को सुपर काॅरिडोर होते हुए जाना पड़ता है। एयरपोर्ट रोड से बागड़दा रोड को जोड़ने वाली चौड़ी सड़क के ज्यादा विकल्प नहीं है। नगर निगम के अफसरों को सड़क के लिए सर्वे करने को कहा गया हैै।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए होगा सर्वे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से विकास से अधूरे एयरपोर्ट और बाणगंगा क्षेत्र में अब लगातार नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण विकास के काम कर रहा है। पहले आईडीए ने 100 करोड़ केे दो ब्रिज के निर्माण मंजूर किए तो अब नगर निगम ने एयरपोर्ट थाने से बागड़दा रोड तक 100 फीट चौड़ी सड़क बनाने की घोषणा की है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव खुद शनिवार को मौके पर पहुंचे और अफसरों को निर्माण के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए। सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई की जद में जो निर्माण बाधक होंगे।उन्हें हटाया भी जाएगा।

सड़क का दौरा करने पहुंचे मेयर भार्गव ने बताया कि सड़क की लंबाई दो किलोमीटर से ज्यादा होगी, जबकि 100 फीट चौड़ी सड़क रहेगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण होने के बाद एयरपोर्ट की ओर जाने वाले और सुपर कॉरिडार की ओर आने जाने वालों को बेहतर विकल्प मिलेगा और राहगीरों को भी मार्ग में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

अभी संकरी सड़क होने के कारण ज्यादातर चारपहिया वाहनों को सुपर काॅरिडोर होते हुए जाना पड़ता है। एयरपोर्ट रोड से बागड़दा रोड को जोड़ने वाली चौड़ी सड़क के ज्यादा विकल्प नहीं है। नगर निगम के अफसरों को सड़क के लिए सर्वे करने को कहा गया हैै। नगर निगम ने 9 साल पहले वीआईपी रोड 2 बनाई थी। तब भी बागड़दा रोड से जोड़ने की लिंक सड़क की प्लानिंग हुई थी, लेकिन तब सड़क नहीं बन पाई थी। 

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय,जनकार्य प्रभारी राजेन्द राठौर,क्षेत्रीय पार्षद बरखा नितिन मालू, भाजपा नेता देवेंद्र ईनानी, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें