इंदौर में हुए भावना हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्याकांड के आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने इन पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी आशु यादव,मुकुल और स्वास्तिका को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि वे विदेश न भाग सके।
पार्टी के समय क्या हुआ था ?
पुलिस को जानकारी मिली थी आरोपी आशु अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के कसौली में छुपा है। पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा, लेकिन तब तक वह वहां से भाग चुके थे। यह पता चला था कि वे ग्वालियर, झांसी, कानपुर के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे। वे दतिया मेें रुके थे। वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया
सट्टे का केस भी दर्ज
आरोपी आनलाइन सट्टे एप परका काम भी करते थे। जिस फ्लैट में भावना की हत्या हुई थी। वहां से पुलिस ने 20 से ज्यादा मोबाइल, लैपटाॅप और 50 से अधिक एटीएम कार्ड 60 बैंकों की पासबुक भी मिली थी। इंदौर से वे देशभर में सट्टे का कारोबार करते थे। पुलिस ने हत्या के अलावा सट्टेबाजी का केस भी दर्ज किया है।
आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस
पुलिस को संदेह था कि आरोपी दुबई भाग सकते हैं क्योंकि वे सट्टे के काम से जुड़े हुए हैं। इस वजह से पुलिस ने इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।