कैंसर अस्पताल के तलघर में की वाटर प्रूफिंग।
- फोटो : amar ujala digital
इंदौर। शहर के एकमात्र सरकारी कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग में बीते 20 सालों से जलजमाव की समस्या कायम थी। अफसर समझ नहीं पाते थे कि आखिर तलघर में बारिश के दिनों में दो तीन फुट पानी कैसे भर जाता है। इससे बिल्डिंग के कमजोर होने का खतरा भी बढ़ गया था और नींव भी कमजोर हो रही थी। इसके बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने इंदौर विकास प्राधिकरण से संपर्क कर काम करने को कहा था।