फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 35 लाख आबादी वाले शहर के लिए सिर्फ 15 हजार टिकट? अरे इंदौर के कर्णधारों! शहर को चाहिए बड़ा स्टेडियम

सार

इंदौर में मंगलवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच हो रहा है। इससे पहले इंदौर नगर निगम ने एमपीसीए के दफ्तर पर छापा मारकर टिकटों की मारामारी के विवाद को नया रुख दे दिया है।
विज्ञापन
इंदौर को अब बड़े स्टेडियम की जरूरत है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम ने पूरे देश में सफाई के लिए वाहवाही लूटी और दो दिन बाद ही पूरी दुनिया में अपनी किरकिरी भी करा ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच से ठीक एक दिन पहले मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर में छापा मार दिया। संपत्ति कर की मांग की। रोड सेफ्टी सीरीज का एंटरटेनमेंट टैक्स भी मांग लिया। इसकी टाइमिंग ही ऐसी है कि इंदौर नगर निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। सारी लड़ाई मैच के पास की है। टिकटों की है। अधिकारियों और कर्मचारियों को टिकट चाहिए, लेकिन स्टेडियम इतना छोटा है कि टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। साफ है कि शहर को बड़ा स्टेडियम चाहिए।  
विज्ञापन


एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है। उनका कहना है कि एमपीसीए के दफ्तर में छापा मारा गया, जबकि 31 मार्च 2023 तक भुगतान करने का वक्त था। इंदौर की छवि बचाने के लिए हमें 32 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ा। इंदौर नगर निगम ने एक अंतरराष्ट्रीय मैच से एक दिन पहले यह कार्रवाई की, जबकि मेरे संगठन ने इससे पहले कभी कोई गलती नहीं की थी। कर का भुगतान करने में कोई गलती नहीं की है। नगर निगम में युवा आईएएस अधिकारियों को कुछ पास चाहिए थे। मैंने परंपरा और शिष्टाचार के नाते निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को 25 पास भिजवा दिए थे। इसके बाद भी यह छापेमारी आश्चर्यजनक है।  
 

होलकर स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता से कम सीटें हैं - फोटो : सोशल मीडिया
खांडेकर ने भले ही पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की हो, लेकिन पीड़ा शहर के क्रिकेटप्रेमियों की भी कम नहीं है। 35 लाख की आबादी को दस हजार से भी कम टिकट उपलब्ध कराए गए। एमपीसीए के पदाधिकारी तो बताने तक को तैयार नहीं हैं कि कितने टिकट ऑनलाइन बिके हैं और कितने ऑफलाइन। टिकटों की व्यवस्था कुछ इस प्रकार रहती है कि बड़ी संख्या में पास बंट जाते हैं। फिर क्लब्स से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को टिकट जाते हैं। जो बच जाते हैं, वह ऑनलाइन बिकते हैं। इस बार टिकट ऑनलाइन हुए और कुछ ही सेकंड्स में बिक भी गए। अब टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो गई है। हजारों में टिकट बिक रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक कारोबारी ने तो टिकट की फोटोकॉपी कर बेचना शुरू कर दिया और लाखों रुपये कमा लिए। 

बात सीधी और सच्ची है कि होलकर स्टेडियम काफी नहीं है। यह तो महारानी उषाराजे ट्रस्ट क्रिकेट मैदान था, जिसे 2010 में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने होलकर स्टेडियम बना दिया। 30,000 दर्शकों की क्षमता है, लेकिन टिकट 10 हजार भी उपलब्ध नहीं होते। जाहिर है कि शहर को बड़ा स्टेडियम चाहिए। इंदौर नगर निगम के कब्जे वाला नेहरू स्टेडियम तो अब क्रिकेट मैचों में इस्तेमाल होता ही नहीं है। 2001 में वहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी वनडे मैच हुआ था। उसके बाद सारे मैच होलकर स्टेडियम में ही हुए हैं। अब डिमांड बढ़ रही है तो दर्शकों की क्षमता भी बढ़ाए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

मैच होने पर हर तरफ गाड़ियों की कतारें लग जाती हैं - फोटो : सोशल मीडिया
होलकर स्टेडियम में कोई मैच होता है तो पूरा शहर स्टैंडस्टिल हो जाता है। शहर के बीचोंबीच में जो है। पार्किंग की व्यवस्था है नहीं, लिहाजा सड़कें बंद करनी पड़ती है। मैच शुरू और खत्म होने पर जो स्थिति बनती है, वह किसी से छिपी नहीं है। शहर के बाहर स्टेडियम बनाने की बातें भी हुई हैं, लेकिन कागजों पर ही आकर बात सिमट गई। एमपीसीए के पदाधिकारी हो या प्रशासनिक अधिकारी, सबको अपनी वाहवाही और पास-टिकट चाहिए, लेकिन इंदौर के क्रिकेटप्रेमियों की चिंता किसी को नहीं है, जिसकी खातिर ही यह स्टेडियम बना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें