इंदौर की युवती के साथ सोशल मीडिय पर दोस्ती करने के बाद हिमाचल प्रदेश के युवक ने इंदौर आकर युवती के साथ रेप किया और बीमारी का बहाना बता कर दो लाख रुपये भी ठग लिए। जब युवती को पता चला कि युवक के दूसरी युवतियों के साथ भी संबंध है तो उसने पूछताछ की। इसके बाद युवक विवाद करने लगा और रुपये लौटाने में भी आनाकानी करता रहा।
युवती ने लसूड़िया थाने में हिमाचल प्रदेश निवासी जगदीप सिंह की खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और ठगी की केस दर्ज किया है।
लसूड़िया क्षेत्र निवासी युवती से युवक तीन साल से संपर्क में था। फेसबुक पर दोनो की पहचान हुई जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। पिछले साल वह युवती से मिलने इंदौर आया और उसे एक होटल में बुलाया। युवती ने थाने में की शिकायत में कहा कि इस दौरान जगदीप ने उसके साथ रेप किया।
बाद में युवती से बीमारी के नाम पर दो लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसने संपर्क कम कर दिया। युवती को सोशल मीडिया से ही पता चला कि जगदीप के अन्य युवतियों के साथ भी संबंध है। युवती ने इस बारे में पूछा तो उसने विवाद किया और पैसे भी नहीं लौटा रहा था।