फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के भेरुघाट की खाई में युवती की सिर कटी लाश मिली,हत्या की आशंका

Sat, 18 Feb 2023 06:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सिमरोल के भेरुघाट में एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। शव चार दिन पुराना है और कंबल में लिपटा था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। युवती की उम्र 20 से 25 साल रही होगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर-खंडवा रोड पर सिमरोल के निकट भेरुघाट की खाई में एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। लाश कंबल में लिपटी थी और चार दिन पुरानी है। शव से बदबू आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 20 से 25 साल की है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव खाई में ठिकाने लगाया गया।

विज्ञापन


सिमरोल पुलिस थाने को ग्रामीणों ने सूचना दी है कि खाई में एक कंबल में शिव लिपटा है और बदबू आ रही है। मौके पर जाकर पुलिस अफसरों ने देखा तो लाश मिली, लेकिन उसका सिर गायब था। युवती ने पिंक कलर की सलवार कुर्ती पहन रखी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने आसपास सर्चिंग भी की, लेकिन सिर नहीं मिला। शव को किसी धारधार हथियार से काटा गया है। घटनास्थल के आसपास ऐसे सबूत भी नहीं मिले, जिससे पता चले कि हत्या भी वहीं की गई है। पुलिस अब इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन


आसपास के जिलों में ऐसी युवतियों की जानकारी पुलिस जुटा रही है, जो सप्ताहभर पहले लापता हुई है। इस रुट पर लगे टोल नाकों के सीसीटीवी कैमरों के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सिमरोल के समीप भेरुघाट वाले हिस्से में सालभर में चार शव मिल चुके हैं। ज्यादातर अपराधी मृतक की पहचान छुपाने के लिए यहां शव को ठिकाने लगाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें