फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: युवतियों ने छात्र को अगवा किया, मां से फिरौती लेकर छोड़ा, दोनों करती हैं नशा

Mon, 04 Dec 2023 07:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रितिका बौरासी और काजल नाम की युवती ने एक युवक के साथ मिलकर छात्र को अगवा किया। पुलिस के अनुसार तीनों ही नशे के आदी हैं। 
 
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नशे से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। दो युवतियों ने एक युवक के साथ मिलकर एक छात्र को अगवा कर लिया। छात्र को अगवा करने के बाद उन्होंने छात्र की मां को बुलाया औऱ फिरौती लेकर छोड़ा। घटना अन्नपूर्णा क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां और युवक नशा करने के आदी हैं। मामले की पुलिस को शिकायत हुई तो पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। अगवा करने वालों में युवतियां भी शामिल थी। हालांकि पुलिस इसे अवैध वसूली का केस बता रही है।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा पुलिस ने बताया कि अजय शर्मा निवासी कुंजवन कॉलोनी के साथ घटना हुई। वह विश्वकर्मा मंदिर के पास अन्नपूर्णा चौपाटी पर चाट खाने के लिए गया था, तभी वहां दो युवतियां और एक युवक पहुंचा। तीनों ने उसे धमकाया और पैसों की मांग की। इसके बाद तीनों उसे सुनसान इलाके में ले गए और धमकाकर उसी के मोबाइल से उसकी मां को फोन लगाया। तीनों ने अजय से मां की बात की और रुपए लाने के लिए कहा। साथ ही धमकी भी दी कि रुपए नहीं लाई तो अजय को जान से खत्म कर देंगे। मां डरकर पैसे लेकर गई। मां ने आरोपियों को 1500 रुपए दिए तब आरोपियों ने अजय को छोड़ा। 

पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया 
मां ने बेटे को छुड़ाने के बाद में अन्नपूर्णा पुलिस को मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण में जिन दो युवतियों के नाम आए उनमें एक का नाम रितिका बौरासी और दूसरी का काजल है। वहीं उनके साथ जो युवक था उसका नाम छोटू है। पुलिस का कहना है कि तीनों नशे के आदी हैं। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उन्होंने यह कृत्य किया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें