फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का भाजपा पर फिर हमला, बोले-भगवा पर बीजेपी का कॉपी राइट नहीं

Tue, 04 Apr 2023 12:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कमल नाथ ने इंदौर में प्रेस से चर्चा में कहा कि प्रदेश की उन्नति अच्छा निवेश आने से होगी। भाजपा सरकार नाटक-नोटंकी से प्रदेश चलाना चाहती है। जनता समझदार है। वो आने वाले चुनाव में कांग्रेस का साथ देगी।
विज्ञापन
इंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मैंने छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया। मैं भी हिन्दू हूँ। अपने धर्म को मानता हूँ, लेकिन भाजपा नेताओं के पेट में मरोड़े उठते हैं, क्योंकि वो धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। भगवा पर भाजपा का कॉपी राइट नहीं है।' यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इंदौर में  पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तो किसी भाजपा नेता के पीछे नहीं पड़ा, कोई फाइल नहीं खुलवाई, क्योंकि मैं घटिया राजनीति नहीं करता, लेकिन भाजपा सरकार हमारे नेताओं को परेशान कर रही है। झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया
कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के कुछ जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस में आए थे, उस मौके पर मैंने कहा था कि मेरे संपर्क में कई भाजपा विधायक भी हैं, लेकिन मेरे लिए वो कीमती हैं, जो जमीन से जुड़े कार्यकर्ता कीमती हैं। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

नाटक-नोटंकी से प्रदेश नहीं चलेगा
नाथ ने कहा कि प्रदेश की उन्नति अच्छा निवेश आने से होगी। भाजपा सरकार नाटक-नोटंकी से प्रदेश चलाना चाहती है। जनता समझदार है। वो आने वाले चुनाव में कांग्रेस का साथ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब से चर्चा के बाद तय होगा इंदौर का अध्यक्ष
कमल नाथ ने इंदौर में नगर अध्यक्ष का पद होल्ड पर रखे जाने के सवाल पर कहा कि सभी से चर्चा कर अध्यक्ष तय करेंगे। हमारा फोकस मंडल और सेक्टर पर है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें