फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:बिपरजाॅय तूफान के कारण इंदौर से अहमदाबाद और मुबंई की उड़ानें हुई लेट

Fri, 16 Jun 2023 06:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बिपरजाॅय तूफान का असर इंदौर से संचालित होने वाली उड़ानों पर पड़ा हैै। गुजरात के मौसम के कारण उड़ानें लेट हुई। वहां का मौसम साफ होने के बाद ही इंदौर से उड़ानें रवाना हो सकी। इस कारण यात्री परेशान होते रहे।

विज्ञापन
इंदौर विमानतल - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के तटों से टकराए तूफान बिपरजाॅय के कारण मध्य प्रदेश में ज्यादा मौसमी असर नजर नहीं आया, लेकिन तूफान के कारण गुजरात की तरफ जाने वाली इंदौर की उड़ानें जरुर प्रभावित हुई। शुक्रवार सुबह अहमदाबाद से आने वाली उड़ान पौने दो घंटे देरी से आई।

बिपरजाॅय तूफान का असर इंदौर से संचालित होने वाली उड़ानों पर पड़ा हैै। गुजरात के मौसम के कारण उड़ानें लेट हुई। वहां का मौसम साफ होने के बाद ही इंदौर से उड़ानें रवाना हो सकी। इस कारण यात्री परेशान होते रहे। अहमदाबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सुबह 5.15 अहमदाबाद से रवाना होकर इंदौर आती है। यहां से अहमदाबाद के लिए वह विमान 6.45 पर रवाना होकर 7.40 बजे अहमदाबाद पहुंचता है।

अहमदाबाद में तूफान के बाद तेज हवा और बारिश के कारण विमान इंदौर के लिए तय समय पर उड़ान नहीं भर पाया। मौसम साफ होने के बाद एक घंटा देरी से विमान इंदौर पहुंचा। इंदौर से 6.45 पर रवाना होने वाला विमान 8 बजे उड़ान भर सका,क्योकि अहमदाबाद का मौसम खराब होने के कारण उड़ान की अनुमति नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन

तेज हवा के बीच लैंडिंग में भी पायलेट को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम की खराबी के कारण दो दिनों में इंदौर से जुड़ी आठ उड़ानें प्रभावित हुई। गुरुवार रात 11 बजे मुबंई के लिए जाने वाला विमान भी रात एक बजे रवाना हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें