फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Indore: इंदौर में गंगवाल बस स्टैंड के सामने रेस्टारेंट में लगी आग, रेस्टोरेंट में रखा सामान जलकर राख

Mon, 26 Sep 2022 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गंगवाल बस स्टैंड के सामने एक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना से रेस्टोरेंट में रखा सामान जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रेस्टारेंट में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गंगवाल बस स्टैंड के सामने एक रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर आग लग गई। घटना से रेस्टोरेंट में रखा सामान जल गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुआं नजर आ रहा था। फायर कंट्रोल रूम के मुताबिक, गंगवाल बस स्टैंड के सामने स्थित श्रीजी भोजनालय में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर दमकल भेजी गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही लपटें नजर आ रही थीं।
विज्ञापन


राहगीर भी रूककर घटना का वीडियो बनाने लगे, जिसके कारण सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। करीब पांच हजार लीट पानी आग बुझाने के लिए डाला गया। घटना में रेस्टोरेंट का सामान और फर्नीचर आदि सभी कुछ जल गया। दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

आग की चपेट में आसपास की दुकानें भी आ गईं, हालांकि उनमें अधिक नुकसान नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर दुकानें खाली कर ली गई थीं। बताया जाता है कि आग लगी देख आसपास के लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें