फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore इंदौर के ट्रैफिक थाने में लगी आग, जब्त किए 100 से ज्यादा वाहन जलकर खाक

Wed, 09 Apr 2025 09:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आग कैसे लगी, इसकी वजह पता नहीं चल पाई। सबसे पहले एक वाहन ने आग पकड़ी थी। इसके बाद दूसरे वाहन भी उसकी चपेट में गए और देखते ही देखते कुछ ही देर में आसपास रखे 100 से ज्यादा वाहन जल उठे। वाहनों के टायरों के कारण आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
थाने में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र के ट्रैफिक थाना परिसर में बुधवार को आग लग गए। आग उस हिस्से में लगी, जहां वर्षों से जब्त किए गए दोपहिया वाहन रखे गए थे। आग की भेंट 100 से ज्यादा वाहन चढ़ गए। फायर ब्रिगेड के आने तक वाहन जलते रहे और काला धुआं दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

यह खबर भी पढ़ें- इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण पूरा होते ही फिर सड़क, बेकलेन में नजर आने लगा कचरा

 

आग कैसे लगी, इसकी वजह पता नहीं चल पाई। सबसे पहले एक वाहन ने आग पकड़ी थी। इसके बाद दूसरे वाहन भी उसकी चपेट में गए और देखते ही देखते कुछ ही देर में आसपास रखे 100 से ज्यादा वाहन जल उठे। वाहनों के टायरों के कारण आग तेजी से फैली।

विज्ञापन



दो टैंकरों पानी के उपयोग के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। थाना भवन दूर था। इस कारण वहां तक आग नहीं पहुंच पाई। थाना परिसर में आग बुझाने के सयंत्र नहीं थे। इस कारण आग पर समय रहते ट्रैफिक जवान काबू नहीं कर पाए थे। दमकलों के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें