फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: ग्रामीणों पर हिन्दू त्योहार नहीं बनाने के लिए फादर बनाता था दबाव

Fri, 10 Mar 2023 07:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ग्रामीण एसपी भगवत प्रसाद बिरदे ने कहा कि  आरोपी फादर क्रिस के मोबाइल की चैटिंग और काॅल डिटेल की जांच की जा रही है। उसके बैंक खातों में पैसा कहां से आता था और कौन देता था। इसकी जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
धर्मांतरण के खिलाफ ग्रामीणों ने थाने में शिकायद दर्ज की। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूधिया गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर ही है जो फादर को धर्मांतरण के लिए पर्दे केे पीछे रहकर आर्थिक मदद करते थे और धर्म बदल चुके परिवारों को फादर के माध्यम से पैसा देते थे। पुलिस फादर क्रिस नार्मन के खातों की जांच कर रही है। जांच में यह पता चला है कि फादर क्रिस उसके दो साथी ईसाई धर्म में रुचि रखने वाले परिवारों केे यहां प्रार्थना कराने आते थे और उनसे कहते थे कि हिन्दू त्योहार मनाना छोड़ दो इससे परिवार में संपन्नता आएगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि यदि अन्य परिवार भी शिकायत लेकर आते है तो आरोपियों के खिलाफ अन्य प्रकरण भी दर्ज कराए जाएंगे।

एसपी ने कहा- फादर के मोबाइल के चैटिंग, काॅल डिटेल की जांच

ग्रामीण एसपी भगवत प्रसाद बिरदे ने कहा कि  आरोपी फादर क्रिस के मोबाइल की चैटिंग और काॅल डिटेल की जांच की जा रही है। उसके बैंक खातों में पैसा कहां से आता था और कौन देता था। इसकी जांच भी शुरू हो गई है,ताकि यह पता चल सके कि संगठित होकर ग्रामीण परिवारों को धर्म बदलने के काम तो ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं किया जा रहा हैै।

गांवों में बना रखे है छोटे चर्च, बीमार होने पर करते है मदद

हिन्दू संगठनों ने भी धर्मांतरण गतिविधियों पर नजर रखी है। दूधिया के अलावा उदय नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे चर्चा बने हुए है, जहां परिवारों को प्रार्थना केे लिए बुलाया जाता है। कई परिवार है जो दस्तावेजों में तो हिन्दू धर्म ही बताते है, लेकिन वे ईसाई पूजा अपना लेते है और अपने दूसरे नाम भी रख लेते है। आपको बता देें कि इंदौर के समीप दूधिया गांव में ईसाई समाज के कुछ लोग मुफ्त इलाज और पढ़ाई का लालच देकर धर्मांतरण के लिए कुछ हिेन्दू परिवारों पर दबाव बना रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने फादर पर प्रकरण दर्ज किया है और अब जांच मेें जुटी है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें